रायपुर : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती, आवेदन 11 अगस्त तक आमंत्रित

        रायपुर: एकीकृत बाल विकास परियोजना, बरपाली में अनेक आंगनबाड़ियों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 11 अगस्त 2025 तक पात्र एवं इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुररीहापारा, ग्राम पंचायत बीरतराई के ग्राम कचोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कचोरा छोटे, ग्राम पंचायत चिचौली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चिचौली, ग्राम पंचायत देवलापाठ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र देवलापाठ एवं बगदर और ग्राम पंचायत जमनीपाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र डीपरापारा में आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, बरपाली से संपर्क किया जा सकता है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों का सम्मान

                17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय...

                Related Articles

                Popular Categories