रायपुर : सालेमेटा में एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना को मिली मंजूरी

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड-बस्तर के ग्राम सालेमेटा में कोसारटेडा नाला पर एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के लिए 4.59 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जल संसाधन विभाग से  का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को खरीफ सीजन में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना और जल संवर्धन को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत सौर पंप एवं पाइप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से 108 हेक्टेयर भूमि में खरीफ फसलों की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्रामीण अंचल में पेयजल व निस्तारी जल की भी आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस योजना के क्रियान्वयन से बस्तर अंचल के किसानों को खरीफ सीजन में सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सिलाई कौशल ने बदली किशोरी लकड़ा की तकदीर, बनीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

                              राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिली नई राह, स्वरोजगार...

                              रायपुर : केबिनेट बैठक 23 जून को

                              रायपुर (BCC NEQWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories