रायपुर : नगरी गणेश घाट के पास बनेगा एनीकट

          रायपुर: छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले के विकासखण्ड-नगरी में महानदी उद्गम स्थल गणेश घाट के पास एनीकट कम काजवे के निर्माण के लिए 6 करोड़ 14 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण कार्य पूरे हो जाने पर ग्रामवासियों को पेयजल, आवागमन, भू-जल संवर्धन और किसानों द्वारा स्वयं के साधनों से 85 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories