रायपुर : डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10 जून तक आवेदन

              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा), नवा रायपुर के अंतर्गत संचालित भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान बरगढ़ (ओडिसा) में जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश प्रथम सेमेस्टर तथा लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर में दिया जाएगा। आवेदन केवल छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों से आमंत्रित किए गए हैं।.

              ग्रामोद्योग संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा में प्रथम सेमेस्टर हेतु 30 सीट तथा तृतीय सेमेस्टर हेतु 27 सीट उपलब्ध हैं। वहीं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान बरगढ़ में प्रथम सेमेस्टर हेतु 4 सीट एवं तृतीय सेमेस्टर हेतु 1 सीट निर्धारित की गई है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 16 जुलाई 2026 को 15 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

              लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदक का गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त वस्त्र विधा के व्यावसायिक विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण अथवा हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा के साथ 2 वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। इस श्रेणी में अभ्यर्थियों की आयु 16 जुलाई 2026 को 17 से 25 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 17 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

              आवेदन पत्रiihtchampa.org.inसे डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 जून 2026 शाम 5 बजे तक पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र स्व-अभिप्रमाणित कर संस्थान के ई-मेल iihtchampacg@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्राचार्य, भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, मड़वा प्लांट रोड, लछनपुर चौक, चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) पिन-495669 को भी प्रेषित किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7049046588 पर संपर्क किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

                              स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल का किया अवलोकन रायपुर...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना खुशियों का आधार

                              दिव्यांग किशन मानिकपुरी को मिला आत्मनिर्भरता का संबलजामुल (दुर्ग)...

                              Related Articles

                              Popular Categories