रायपुर : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में आवेदन 22 जून से

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के माध्यम से बच्चों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस, आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश, लेखन सामग्री सहित अन्य आवश्यक खर्चों का वहन कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

              योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को श्रम विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं चयन संबंधी विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी तथा 3 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।

              इच्छुक आवेदक श्रम विभाग के पोर्टल https://shramevjayate.cg.gov.in/shramikपर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र, श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र, श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : दियागांव जलाशय के जीर्णाेद्धार और नहर लाइनिंग के लिए 4.96 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              क्षेत्र के 178 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधारायपुर (BCC...

                              रायपुर : डॉक्टर्स की मेहनत से मौत के मुंह से वापस लौटी मासूम जान

                              दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में  नवजात को मिला नया जीवनरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories