रायपुर : नवीन शासकीय संगीत कालेज जगदलपुर में अतिथि व्याख्याता हेतु आवेदन आमंत्रित 28 जुलाई तक

              रायपुर: नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय जगदलपुर, जिला-बस्तर के प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों के विरूद्ध अध्यापन व्यवस्था हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। आवेदक अपने समस्त प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन 28 जुलाई 2024 को सांय 05 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते (कार्यालय से पावती प्राप्त करें) प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। विस्तृत जानकारी कार्यालय नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय जगदलपुर संस्था के नोटिस बोर्ड, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की वेबसाइट में अपलोड किया गया है जिससे विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में खनिज के...

                              रायपुर : कटंगी नाला पर एनीकट निर्माण के लिए 2.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories