रायपुर : राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 हेतु आवेदन 26 जून तक आमंत्रित

              • खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

              रायपुर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि एवं डाइट मनी से सम्मानित किया जाएगा। 

              विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु योग्य आवेदकों से 26 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को यदि एक से अधिक पुरस्कार हेतु आवेदन करना है, तो उन्हें प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइटhttp://sportsyw.cg.gov.in  पर उपलब्ध है।


                              Hot this week

                              रायपुर : धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर

                              22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपएगेंदा उत्पादन...

                              Related Articles

                              Popular Categories