रायपुर : मनेंद्रगढ़ के कौड़िया नाला पर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में खुशी की लहर

              • 4 करोड़ 96 लाख रुपए की प्रशासकीय  मंजूरी से आवागमन होगा आसान

              रायपुर: मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ से झगराखांड–पाराडोल–मेरो–खड़गवाँ को जोड़ने वाली सड़क पर ग्राम पंचायत मेरो से पाराडोल के बीच कौड़िया नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से आमजन में हर्ष व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 4 करोड़ 96 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

              गौरतलब है कि स्थानीय नागरिक लंबे समय से यहां उच्च स्तरीय पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। वर्तमान में रपटा पुल होने के कारण लोगों को ऊंचाई की ओर से होकर आवागमन करना पड़ता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

              इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति मनेंद्रगढ़ की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और दैनिक आवागमन सुगम होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी संबल, बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              रायपुर : आरोग्य जशपुर अभियान : सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर

                              हेल्पलाइन, मातृ-शिशु देखभाल, सर्पदंश प्रबंधन से लेकर आधुनिक स्वास्थ्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories