रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा मोहला-मानपुर जिले के खुज्जी विधानसभा अंतर्गत रेंगाकठेरा जलाशय निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 2 करोड़ 07 लाख 82 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के अंतर्गत रेंगाकठेरा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।

(Bureau Chief, Korba)


