रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के ग्राम करहीडीह के पास शक्ति नाल में स्टापडेम निर्माण कार्य हेतु वर्ष 2025-26 में 02 करोड़ 38 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरान्त 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

(Bureau Chief, Korba)


