RAIPUR : कोयले से भरी 3 ट्रक में मिलाया राख, 2 गिरफ्तार, फैक्ट्री में डंप करने गए माल, खराब क्वालिटी के चलते नहीं लिया; जांच में हुआ खुलासा

        RAIPUR: रायपुर में तीन ट्रक ड्राइवरों ने मालिक से धोखाधड़ी कर कोयले से भरी ट्रकों में राख मिला दिया। फिर उसे फैक्ट्री में खपाने की कोशिश की लेकिन माल की जांच-पड़ताल में पकड़ा गए। जिसके बाद फैक्ट्री ने माल लेने से मना कर दिया। इस मामले में लॉजिस्टिक सप्लायर कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

        मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला है। अनूप शुक्ला ट्रासिन लाजिस्टिक प्रा. लिमिटेड का ब्रांच मैनेजर है। अनूप शुक्ला ​​​​​​​ने बताया कि उसकी कंपनी सुर्या कैरियर के डी.ओ. का माल लेकर जाती है। 16 अप्रैल 2022 से 18 अप्रैल 2022 के बीच कंपनी ने ट्रांसपोर्ट के लिए विशाखापट्टनम से ट्रक में कोयला भरकर मोनेट इस्पात मंदिर हसौद रायपुर लाना था।

        रास्ते में किया मिलावट

        इस दौरान कोयला लोड होने के बाद अंकित कुमार, ईश्वर गेंदरे और दीपक वैष्णव ट्रक लेकर निकले। इस दौरान बीच रास्ते में ट्रक ड्राइवर ने चालाकी से माल से कोयला निकाल कर उस पर राख मिला दी। ट्रक जब फैक्ट्री पहुंचा तो माल की जांच पड़ताल की गई।

        एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

        एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

        2 आरोपी गिरफ्तार

        इस दौरान माल की खराब क्वालिटी को लेकर कंपनी ने इसे लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद लॉजिस्टिक कंपनी के मैनेजर ने जांच किया तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। 2 साल बाद पुलिस ने अंकित साहू और ईश्वर गेंदरे की लोकेशन का पता मिलते ही गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार हैं।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : शिविर में बुजुर्गों को तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड

                बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसानआयुष्मान कार्ड हाथ...

                रायपुर : सेमरहा जलाशय की स्वच्छता से दिया जल संरक्षण का संदेश

                सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता,...

                रायपुर : स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी

                राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित...

                रायपुर : महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव एवं गुण्डाधूर सम्मान के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक

                उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप मिलेंगे 1 लाख नगदरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories