Tuesday, February 17, 2026

              रायपुर : सहायक अभियंता और शिक्षक निलंबित

              रायपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता श्री पौलुस बड़ा और शासकीय प्राथमिक शाला कड़ार के सहायक शिक्षक श्री विजय कुमार केने को निलंबित किया गया है। उक्त दोनों कर्मियों के निलंबन की यह कार्रवाई निर्वाचन कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त सहायक अभियंता श्री पौलुस बड़ा ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए। इससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ। उनके इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।   इसी तरह, नगर पालिका आम निर्वाचन में नगर पालिक निगम बिलासपुर के अंतर्गत मतदान कार्य में नियुक्त सहायक शिक्षक श्री विजय कुमार केने 10 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण के दौरान नशे की हालत में पाए जाने के कारण निलंबित किया गया है।


                              Hot this week

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              Related Articles

                              Popular Categories