रायपुर: बैगा आदिवासी महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की रसोई में पहुंचकर बनाया कांग खीर…

              • खीर खाकर श्री सिंहदेव ने कहा अद्भूत है इसका स्वाद, दोबारा खाने की इच्छा जताई

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से मिलने आज उनके रायपुर निवास आईं पंडरिया की बैगा आदिवासी महिलाओं ने उनकी रसोई में पहुंचकर कांग खीर बनाई। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव को इसका स्वाद इतना भाया कि उन्होंने इसे दोबारा खाने की इच्छा जताई और खीर बनाने वाली महिलाओं से आग्रह किया कि जब वे दौरे पर उनके गांव आएंगे तो उनके लिए फिर यही खीर बनाएं। पंडरिया विकासखंड के ग्राम झूमर, तिलगट्टा और छिन्दीडीह पहाड़ी क्षेत्र की बैगा आदिवासी महिलाएं श्रीमती रमली बाई, श्रीमती कलीबाई, श्रीमती धनिया बाई, श्रीमती रामबाई, श्रीमती सुकरतिन बाई और श्रीमती बैसखिया बाई कई लोगों के साथ श्री सिंहदेव से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए आज रायपुर आई थीं। चर्चा के दौरान कांग खीर की बात निकलने पर श्री सिंहदेव  ने बैगा महिलाओं से अपनी रसोई में ही इसे बनाने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर इन महिलाओं ने रसोई में जाकर तुरंत खीर बनाई और श्री सिंहदेव तथा वहां मौजूद अन्य लोगों को इसका रसास्वाद कराया।

              श्री टी.एस. सिंहदेव

                              Hot this week

                              रायपुर : 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

                              मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

                              रायपुर : होली पर 4 और 5 मार्च को जनजातीय संग्रहालय रहेगा बंद

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-24...

                              Related Articles

                              Popular Categories