रायपुर : आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि

          घर-घर पहुंचकर हो रहा पंजीयन, हजारों परिवारों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी

          वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने विशेष अभियान जारी

          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। बलरामपुर जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्वास्थ्य मित्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को योजना से जोड़कर गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

          जिले में राशन कार्ड डाटा के अनुसार कुल 8 लाख 2 हजार 384 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई है। इनमें से अब तक 7 लाख 40 हजार 417 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले ने 92.28 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शेष पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कार्य भी निरंतर जारी है। वहीं, आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत ई-केवाईसी पूर्ण करने के बाद वरिष्ठ नागरिक अपना अलग आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं, जिसके माध्यम से उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

          जिले में इस योजना के तहत 21 हजार 609 पात्र वरिष्ठ नागरिक चिन्हित किए गए हैं। विशेष अभियान के माध्यम से अब तक 13 हजार 921 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष पात्र हितग्राहियों को भी शीघ्र योजना से जोड़ने के लिए अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने सभी पात्र नागरिकों और वरिष्ठजनों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा कॉमन सर्विस सेंटर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।



                    Hot this week

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories