रायपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा निलंबित

        • निःशुल्क गणवेश वितरण में अनियमितता पर हुई कार्रवाई

        रायपुर: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निःशुल्क गणवेश वितरण कार्य में गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही के फलस्वरूप प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री डी. एन. मिश्रा के स्थान पर सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में श्री डी.एन. मिश्रा का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।



                Hot this week

                बिलासपुर : PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग

                अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों...

                रायपुर : PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

                रायपुर (BCC NEWS 24): पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय...

                ​रायपुर : आयुष्मान योजना से मिली नई जिंदगी

                सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नारायणपुर के...

                Related Articles

                Popular Categories