रायपुर : गौतम कृषि केंद्र के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध

          गड़बड़ी मिलने पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई

          रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव जिले में उर्वरक की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में ग्राम बफना स्थित मेसर्स गौतम कृषि केंद्र पर 21 दिनों के लिए क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई। उप संचालक कृषि के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यूरिया उर्वरक का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें पीओएस मशीन के रिकॉर्ड और किसानों को दिए गए उर्वरक में अंतर पाया गया। इसके अलावा दुकान में स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित नहीं मिला, विक्रय दर बोर्ड प्रदर्शित नहीं था और किसानों को खरीद पर बिल भी नहीं दिया जा रहा था। कृषि विभाग ने इन गड़बड़ियों को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से 21 दिनों के लिए केंद्र के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को सही दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिले में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



                    Hot this week

                    रायपुर : पक्के स्कूल भवन से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार

                    मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार,...

                    Related Articles

                    Popular Categories