रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी

        सुशासन तिहार में मिला नए आशियाने का उपहार, बरसात की चिंता से मिली हमेशा के लिए मुक्ति

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी की निवासी श्रीमती भारती का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित नए आवास की चाबी प्रदान की गई।

        कच्चे मकान की परेशानी अब बीते दिनों की बात

        श्रीमती भारती ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे और खपरैल वाले मकान में निवास कर रहा था। विशेषकर बारिश के मौसम में घर की छत से लगातार पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घर का सामान भीग जाता था और बच्चों तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में रातभर जागकर घर और सामान को सुरक्षित रखने की चिंता सताती थी। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई।

        सुशासन तिहार में मिली खुशियों की चाबी

        प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भारती का पक्का घर तैयार होने के बाद सुशासन तिहार शिविर में उन्हें उनके नए घर की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर उन्हें स्मृति स्वरूप घड़ी भी भेंट की गई। अपने नए घर की चाबी हाथ में लेते ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दे रहा था।

        “अब हमें बारिश और असुरक्षा का डर नहीं”

        श्रीमती भारती ने भावुक होकर कहा, “पहले हम कच्चे घर में रहते थे और बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब हमें पक्का घर मिल गया है। मेरा परिवार सुरक्षित रहेगा और बच्चों को भी बेहतर माहौल मिलेगा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

        अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ

        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित सुशासन तिहार और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना केवल पक्की छत ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दे रही है।



                Hot this week

                रायपुर : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

                श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण...

                रायपुर : मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और विचारों से उकेरी विकसित भारत की तस्वीर

                जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने...

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

                बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी​रायपुर (BCC NEWS 24): राजस्व...

                Related Articles

                Popular Categories