रायपुर : संगीत महाविद्यालय जगदलपुर में बीपीए पाठ्यक्रम प्रवेश

        रायपुर: शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय जगदलपुर में बीपीए पाठ्यक्रम अंतर्गत 40 सीटों पर प्रवेश जारी है। यह महाविद्यालय बस्तर एकेडमी डांस आर्ट एवं लिटरेचर (बादल) आसना जगदलपुर में संचालित है। यहां शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी), लोकसंगीत, कथक नृत्य विषय संचालित है। विद्यार्थियों को इसमें से कोई एक मुख्य विषय एवं कोई एक सहायक विषय लेना होगा। साथ ही हिन्दी भाषा या अंग्रेजी भाषा तथा पर्यावरण विषय अनिवार्यतः लेना होगा। यह बीपीए पाठ्यक्रम स्नातक में चार वर्ष की डिग्री कोर्स है। यह महाविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबंद्ध है। संगीत सीखने के इच्छुक अभ्यार्थी प्रवेश आवेदन फार्म शासकीय दंतेश्वरी पी.जी. महिला महाविद्यालय जगदलपुर या बस्तर एकेडमी, बादल आसना जगदलपुर से प्राप्त कर सकते है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है।



                Hot this week

                रायपुर : खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

                तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल अकादमी में प्रवेश के लिए...

                Related Articles

                Popular Categories