रायपुर : नए राशनकार्ड के लिए रिश्वत, फ्री में बांटने की जगह हो रही वसूली, वीडियो बनते ही दफ्तर छोड़कर भागा अधिकारी

            रायपुर: गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों लोगो से नए राशन कार्ड देने के नाम पर घूस ली जा रही है। रायपुर नगर निगम जोन 2 कार्यालय में एक अधिकारी घूस लेते दिखे। BPL वालों को कार्ड का वितरण मुफ्त में करने को कहा गया लेकिन वितरण के लिए वसूली हो रही है।

            सिर्फ APL राशन कार्ड वालों से 10 रुपए लिए जाने है का प्रावधान है। लेकिन सहायक राजस्व निरीक्षक माधव अवधिया लोगों से राशन कार्ड देने के नाम पर 50 से 100 रुपए घूस ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि, यह पूरा काम मिलीभगत से हो रहा है।

            सहायक राजस्व निरीक्षक माधव अवधिया ।

            सहायक राजस्व निरीक्षक माधव अवधिया ।

            नए कार्ड जोन कार्यालय भेजे गए हैं
            नए राशन कार्ड बनने के बाद खाद्य विभाग ने हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाकर निगम के जोन कार्यालयों को भेज दिया है। सरकार की ओर से बीपीएल के नए राशन कार्ड वितरण को निशुल्क देना है लेकिन, जो हितग्राही पैसा देने से मना कर देते हैं, उन्हें आजकल कहकर लगातार जोन कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।

            नए राशन कार्ड देने के नाम पर वसूले जा रहे पैसै।

            नए राशन कार्ड देने के नाम पर वसूले जा रहे पैसै।

            नगर निगम का राजस्व विभाग सबसे भ्रष्ट- पार्षद अनवर

            अब्दुल हमीद वार्ड के पार्षद अनवर हुसैन ने कहा कि राशन कार्ड वितरण के दौरान जोन दफ्तर में महिलाओं की भीड़ लग रही है। लंबी भीड़ के कारण लोगों को परेशानी होती है। मैंने अधिकारियों से कहा था कि वार्ड में प्रभारियों की नियुक्त की जाए ताकि जनता को परेशानी ना हो लेकिन आज राशन कार्ड वितरण करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक भीड़ की आड़ में लोगों से वसूली कर रहे हैं।

            पार्षद अनवर हुसैन ने कहा रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग सबसे भ्रष्ट विभाग हो गया है। जोन कार्यालय में 4 से 5 अधिकारियों को राशन कार्ड वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी मिली भगत करके घूसखोरी कर रहे हैं।

            रायपुर नगर निगम जोन 2 कार्यालय।

            रायपुर नगर निगम जोन 2 कार्यालय।

            कैमरे से बचकर भागे

            दैनिक भास्कर ने जब सहायक राजस्व निरीक्षक माधव अवधिया से पैसे लेकर राशन कार्ड देने पर सवाल पूछा तो वे कैमरे से भागते नजर आए। जोन-2 कार्यालय में काम करने वाले निगम कर्मचारियों ने बताया कि माधव अवधिया पर काम में लापरवाही और घूस लेने की शिकायत में एक बार पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है।

            वहीं इस मामले जोन 2 कार्यालय के कमिश्नर आर.के.डोंगरे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने सिर्फ जांच कराने की बात कही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories