रायपुर : देवर ने की भाभी की बेरहमी से पिटाई, पुलिस के पास शराब पकड़ाने की बात बोलकर किया विवाद, बाल खींचकर डंडे से मारा

              इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाई कर रही है।

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी है। आरोपी ने महिला से पुलिस के पास शराब पकड़वाने की बात बोलकर विवाद किया। फिर उसने एक अन्य महिला आरोपी के साथ मिलकर पीड़िता के बाल खींचकर डंडे से मारपीट कर दी। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

              पीड़िता काजल पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह जोरापारा रायपुरा में रहती है। सोमवार की शाम 6 बजे वह मोहल्ले पर अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इस दौरान उसका देवर बिल्लू पांडे और एक अन्य महिला नैना यादव आ गई। बिल्लू पांडे ने अपनी भाभी काजल को पुलिस के पास शिकायत करके शराब पकड़वाने का आरोप लगाया फिर गाली देते हुए मारपीट चालू कर दी।

              उन्होंने महिला के बाल खींचकर उसे डंडे से पीट दिया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। इसके बाद आसपास मोहल्ले वालों ने बीच बचाव किया। उसके बाद पूरा मामला डीडी नगर पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर विशेष पहल

                              कोपलवाणी स्कूल के बच्चे पहुंचे लोकभवनराज्यपाल ने संस्था को...

                              रायपुर : लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त

                              वन विकास निगम की गश्त से मिली सफलतारायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories