रायपुर : बेबीलोन होटल के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नाली बंद कर बनाया था किचन-लेबर क्वार्टर, विधायक कॉलोनी में जाता था गंदा पानी

        RAIPUR: रायपुर नगर निगम ने बुधवार को वीआईपी रोड स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल होटल के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया है। होटल मालिक ने करीब 5000 वर्ग फीट जगह को भरकर नाले पर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

        जोन-9 के कमिश्नर संतोष पांडेय ने बताया कि, नाले पर अवैध कब्जा कर होटल का किचन, लेबर क्वार्टर और चिलर प्लांट बनाया गया था। जिसे तोड़ दिया गया है। होटल संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

        बेबीलोन होटल के अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

        बेबीलोन होटल के अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

        नाले को पाटकर किया था डायवर्ट

        होटल संचालक ने नाले को पाटकर अवैध निर्माण किया था। पक्की नाली को बंद कर पानी निकासी के लिए बगल से कच्चा नाली बनाया था। बेबीलोन के पीछे विधायक कॉलोनी है। नाले के उफान मारने पर पूरा गंदा पानी विधायक कॉलोनी में घुस जाता था। इसी अवैध निर्माण के कारण बारिश में विधायक कॉलोनी में जलभराव की समस्‍या होती थी।

        बुलडोजर से तोड़ा गया नाली।

        बुलडोजर से तोड़ा गया नाली।

        रसूख के चलते नहीं हो रही थी कार्रवाई

        शहर के बड़े होटल होने के कारण विधायक कॉलोनी के रहवासियों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसमें कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी किया जाता था। लेकिन बीजेपी की विष्णुदेव सरकार आने के बाद होटल प्रबंधक के अवैध कब्जे कर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

        शहर में लगातार अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी

        लोकसभा चुनाव होने के बाद रायपुर में लगातार नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। सड़क और नालियों के किनारे दुकान लगाने वालों पर भी एक्शन जारी है। अधिकारियों की टीम अलग-अगल क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : वृद्धावस्था बीमारी नहीं, जीवन का स्वाभाविक चरण

                स्वस्थ, सक्रिय एवं गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए नियमित स्वास्थ्य...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

                वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी....

                रायपुर : फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

                उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक कृषि तकनीकों से...

                Related Articles

                Popular Categories