रायपुर : कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

              जन्मदिन पर सर्वमंगला मंदिर में विशाल भंडारा, हर मंडल में भव्य आयोजन

              रायपुर (BCC NEWS 24): कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 12 अप्रैल रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर बुधवारी बाजार के समीप ठेले गुमटी व्यवसायियों के बीच दोपहर 3 बजे अपना जन्मदिन मनाकर नवीन वेंडिंग जोन लागत 50.54 लाख की सौगात देंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार श्री देवांगन प्रातः 10 से 12 बजे तक चारपारा कोहड़िया निवास में भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.30 बजे टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कोरबा मंडल द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.00 बजे माँ सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर भंडारा कार्यक्रम एवं सर्वमंगला मंडल द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

              केबिनेट मंत्री शाम 4.00 बजे हनुमान मंदिर एनटीपीसी गेट के पास मंदिर समिति द्वारा आयोजित भंडारा एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4.45 बजे बालको नगर के सेक्टर 5 स्थित हनुमान मंदिर के पास मंडल बालको एवं श्रीमती रश्मि रंजन कश्यप द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम, शाम 5.30 बजे अशोक वाटिका में सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित बचपन की टिकट कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 6.30 युवा मोर्चा  मंडल कोरबा एवं कोसाबाडी द्वारा टीपी नगर चौक में आयोजित अभिनंदन एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।   शाम 7.15 बजे अग्रोहा मार्ग दुर्गा मंदिर कोतवाली के पीछे मां मनोकामना दुर्गा समिति द्वारा आयोजित तुलादान व जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories