रायपुर : धान खरीदी की आरंभिक तैयारियों के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न

            रायपुर: आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई। मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में धान उपार्जन हेतु बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

            बैठक में खाद्य विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस., कृषि विभाग की सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, सचिव राजस्व श्री अविनाश चंपावत, सचिव सहकारिता श्री सी.आर.प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य श्री के.डी.कुंजाम, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री रमेश शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories