रायपुर : सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में 15 मई को शिविर

        प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे

        रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों की मांगों और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न गावों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी व श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

        शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। ग्राम पंचायत अड़ेंगा अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा, हलिया, प्रधानचेर्रा, सिवनीपाल, जरण्डी, अड़ेंगा, एटेकोन्हाड़ी, डोहलापारा, बाण्डापारा ओर ठाकुरपारा के ग्रामीण अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर शिविर में शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



                Hot this week

                कोरबा: कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

                कटघोरा-अंबिकापुर एनएच घाट क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और पर्याप्त...

                Related Articles

                Popular Categories