रायपुर : अंबिकापुर में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान

              रायपुर: अंबिकापुर जिले में आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने अभियान चलेगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज समय सीमा बैठक में अधिकारियों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संविदा भर्ती के अंतर्गत स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, आर एम ओ सहित अन्य पदों के भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने कहा।

              कलेक्टर श्री भोसकर ने बैठक में सभी तहसीलदारों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रोत्साहित कर एग्रो स्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण की जानकारी ली एवं एस डी एम को पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण को सत्यापित कर फर्जी पट्टा वितरण के प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार उन्होंने पीएम आवास, पीएम जनमन, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।


                              Hot this week

                              रायपुर : दुर्ग को मिलेगी सौगात- बनेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

                              पं. रविशंकर शुक्ल परिसर का होगा कायाकल्परायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी

                              आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से बढ़ी पैदावार, लागत में...

                              रायपुर : विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण

                              30 स्कूल बसों की जांच, चालक-परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य...

                              रायपुर : पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

                              इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories