Thursday, February 26, 2026

              रायपुर : गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सीबीजी जागरूकता बैठक सम्पन्न

              • हरित ऊर्जा की दिशा में नवीन पहल करने प्रोत्साहित किया जाए
              • छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा

              रायपुर: गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) पर आधारित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नया रायपुर के निजी होटल में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य CBG-CGD सिंक्रो स्कीम एवं छत्तीसगढ़ में CBG संयंत्र स्थापना के प्रति उद्यमियों को जागरूक करना रहा। इस संवाद के माध्यम से उद्यमियों को हरित ऊर्जा की दिशा में पहल करने और राज्य में टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया।

              इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड तथा भारत सरकार के अधिकारियों ने CBG नीतियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सीबीडीए (CBDA) के सीईओ श्री सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित सीबीजी परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राज्य में सीबीजी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति के अंतर्गत CBG परियोजनाओं को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन एवं कर छूट की जानकारी भी साझा की। बैठक में गेल इंडिया लिमिटेड वरिष्ठ अधिकारी सीजीएम श्री रंजन कुमार एवं मो. नजीब कुरैशी  सहित कई उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

                              बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की...

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories