Saturday, February 14, 2026

              रायपुर : केन्द्रीय वित्त आयोग 11 जुलाई से राज्य के दौरे पर

              • तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक प्रगति सहित अनेक मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श

              रायपुर: केन्द्रीय वित्त आयोग 11 से 13 जुलाई तक राज्य के दौरे पर रहेगा। आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रीमण्डल के सदस्य, केंद्रीय वित्त आयोग के साथ राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास तथा आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

              बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा आयोग के समक्ष राज्य के आर्थिक, वित्तीय, अधोसंरचना विकास तथा राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण देंगे। प्रस्तुतीकरण में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के गठन उपरांत से अद्यतन प्रगति की स्थिति से आयोग को अवगत कराया जाएगा तथा आने वाले वर्षों में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की जायेगी। इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए विशिष्ट अनुदान संबंधी मांग पत्र भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

              गौरतलब है कि 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग द्वारा वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए अनुशंसाएं केन्द्र सरकार को अक्टूबर 2025 तक रिपोर्ट के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी। आयोग के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल के अंतर्गत अध्यक्ष श्री पनगढ़िया के साथ आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज कुमार पाण्डा, डॉ. सौम्य कांति घोष तथा आयोग के सचिव श्री ऋत्विक रंजनम पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              Related Articles

                              Popular Categories