रायपुर : केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए भेजे 4 हजार करोड़, मुख्यमंत्री साय बोले- GST की राशि भेजी गई, प्रदेश के हित में होगा इस्तेमाल

              रायपुर: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 4 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी है। राज्य के हिस्से की यह राशि GST से जुड़ी है। प्रदेश सरकार की ओर से खुद CM विष्णुदेव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का शुक्रिया कहा है।

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024-2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि ट्रांसफर की गई है। केंद्र सरकार की तरफ से मिली इन राशियों का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

              भाजपा बोली- PM मोदी का छत्तीसगढ़ से अटूट रिश्ता

              भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को वर्ष 2024-2025 से संबधित 4761.30 करोड़ रुपए की संपूर्ण राशि हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से आभार व्यक्त किया है।

              भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय देते रहे हैं। इससे पहले मोदी ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए की राशि छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से प्रदान की है। मोदी के नेतृत्त्व पर अटूट विश्वास का रिश्ता जो कायम हुआ है, वह छत्तीसगढ़ को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              रायपुर : एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

                              मुरूम के अवैध उत्खनन मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories