रायपुर : समाधान शिविर में चंद्रशेखर को मिला अनुकंपा नियुक्ति पत्र परिवार को मिला सहारा

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप गरियाबंद  जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निपटाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम कोचवाय में आयोजित समाधान शिविर में जिले के प्रभारी सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने चंद्रशेखर ध्रुव को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपा।

              चंद्रशेखर के पिता, स्वर्गीय तुलस राम ध्रुव, शासकीय सेवा में थे और उनके आकस्मिक निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था। ऐसे समय में शासन की अनुकंपा नीति से चंद्रशेखर को ग्राम पंचायत मैनपुर-2 में पंचायत सचिव (कर्मी) के पद पर नौकरी मिली है। नियुक्ति पत्र पाते ही चंद्रशेखर ने खुशी जताई और कहा कि अब परिवार का भरण-पोषण अच्छे से हो पाएगा। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इतनी जल्दी नौकरी मिलना उम्मीद से बढ़कर था।

              प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने चंद्रशेखर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी परिवार को अपनों के जाने के बाद आर्थिक संकट में न पड़ना पड़े। इसलिए ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री उइके ने सभी लंबित अनुकंपा प्रकरणों को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए हैं और खुद समीक्षा बैठक कर इसकी निगरानी कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।


                              Hot this week

                              रायपुर : बालोद के खपरी एवं दल्लीराजहरा में सुशासन शिविर में ग्रामीणों और आम नागरिकों का उमड़ा हुजुम

                              जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि...

                              रायपुर : कल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा तनीषा का भविष्य

                              बास्तानार के श्रमिक किरण ठाकुर की प्रेरक कहानीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories