रायपुर : जोंक नदी से चौन माउंटेन और हाईवा जब्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर लगातार जांच अभियान संचालित कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों और मशीनों को जब्त कर रहा है। खनिज विभाग को टोल-फ्री नंबर के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर बसना और सरायपाली क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन एवं भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम खेमड़ा (बसना) स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण पाया गया। मौके पर निरीक्षण के दौरान लगभग 23 हाईवा रेत भंडारित मिली। मामले में भंडारणकर्ता मनीष वाधवा को नोटिस जारी किया गया है।

              इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम लिलेशर और बोईरलामी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान जोंक नदी में अवैध उत्खनन करते हुए एक चौन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर तेन्दुकोना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष जांच अभियान और खनिज संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : फाइलों के चक्रव्यूह से आज़ाद हुई खेती किसानी

                              किसान रमेश के चेहरे पर लौटी मुस्कान​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              Related Articles

                              Popular Categories