रायपुर : छत्तीसगढ़ कॉमन्स संवाद सम्मेलन : मंत्री रामविचार नेताम और मुख्य सचिव विकास शील होंगे शामिल

              रायपुर (BCC NEWS 24): साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के सुशासन और सामुदायिक संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग” का आयोजन 9  अप्रैल से ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सेक्टर-24, नवा रायपुर में किया जा रहा है। कल 10 अप्रैल को आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम और मुख्य सचिव श्री विकास शील कॉमन्स संवाद सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्य सचिव श्री विकास शील जनजातीय नीति पर व्याख्यान देंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से “प्रॉमिस ऑफ कॉमन्स” पहल के अंतर्गत विभिन्न साझेदार संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। 

              सम्मेलन में पद्मश्री सम्मानित श्री पांडी राम मांडवी एवं श्री जोगेश्वर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री अश्विनी कंगे और सुश्री इंदु नेताम, पर्यावरणविद् श्री रामवीर तंवर सहित कई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में कॉमन्स का सुशासन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, सामुदायिक संरक्षण, सांस्कृतिक आयाम और नीति समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। 


                              Hot this week

                              रायपुर : हरी खाद का उपयोग मिट्टी के लिए जीवनदायिनी संजीवनी से कम नहीं

                              मिट्टी की सांस लौटाएगी हरी खाद- घटती उर्वरता के...

                              रायपुर : संगोष्ठी गीग मजदूरों के पुर्नउत्थान का शंखनादः शोभा सिंहदेव

                              महाराष्ट्र मंडल में हुई गीग मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा...

                              रायपुर : कृषि मंत्री ने वन शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

                              शहीद वन कर्मियों के बलिदान को किया नमनवन, पर्यावरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories