रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ की मोहक झांकी की गई प्रस्तुत

            जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र

            फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से रूबरू हुए जनसामान्य

            फोटो प्रदर्शनी में चलित मनोरंजक रोबोट के मुरीद हुए बच्चे और युवा

            छत्तीसगढ़ जनमन किताब एवं ब्रोशर का किया गया निःशुल्क वितरण

            रायपुर (BCC NEWS 24): लोक संस्कृति के माधुर्य, समृद्ध परम्परा एवं अटूट एकता के प्रतीक राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्योत्सव मैदान, नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी आज जनसामान्य के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित मोहक फोटो प्रदर्शनी में सुशासन से समृद्धि, निवेश से औद्योगिक प्रगति, समृद्ध संस्कृति और परिवर्तन का गढ़ अंतर्गत विविध जानकारी झांकी के रूप में प्रस्तुत की गई हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में बंदूक की गूंज और बारूद के धमाके दशकों तक रही लेकिन आज सुशासन में तस्वीर बदली है। उदास चेहरों पर खुशियां लौटी हैं।

            छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ की मोहक झांकी की गई प्रस्तुत

            प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की रणनीति एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व से नक्सल मुक्त हुई बस्तर की धरा। विकास की इन्हीं गाथाओं को संजोए एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। युवाओं, बच्चों, महिलाओं, किसानों एवं सभी वर्ग के लोगों ने शासन की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जनमन एवं शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया गया। फोटो प्रदर्शनी में चलित मनोरंजक रोबोट के बच्चे और युवा मुरीद हो गए। आदिवासी संस्कृति को अभिव्यक्त करते हुए रोबोट से मिलकर बच्चों ने हाथ मिलाए और तस्वीरें खिंचवाई।

            डिजिटल एलईडी बच्चों के लिए बेहद उपयोगी : श्रीमती रीतिका

            राज्योत्सव मेला मैदान में जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित किए गए डिजिटल एलईडी एवं ई-कार्नर में पहले दिन से ही आगंतुकों का तांता लगा रहा। इस दौरान रायपुर निवासी श्रीमती रीतिका साहू अपने 07 वर्षीय बेटे वीरांश के साथ जनसम्पर्क विभाग के डिजिटल स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि यहां डिजिटल एलईडी स्क्रीन उनको और बेटे वीरांश को बहुत भाया। छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य ज्ञान क्विज भी बच्चों के लिए बेहद उपयोगी है, इससे वे अपनी संस्कृति, सभ्यता और प्रदेश की विशेषताओं से अवगत भी होंगे। उन्होंने रोबोट की भी सराहना करते हुए अपने बेटे के साथ तस्वीर खिंचाई। इसी तरह रायपुर से आए श्री सुलभ सौरभ, अनिल रामटेके और ग्राम परसदा (राजिम) से आए श्री टिकेश्वर निषाद ने भी जनसम्पर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं के नवीनतम तकनीक से प्रचार-प्रसार की प्रशंसा की। साथ ही ई-कॉर्नर में सुशासन से समृद्धि पर आधारित प्रदर्शनी को प्रदेश के विकास का आईना बताया।

            सुशासन से समृद्धि, निवेश से औद्योगिक प्रगति की दी गई जानकारी

            सुशासन से समृद्धि, निवेश से औद्योगिक प्रगति अंतर्गत 942 सरकारी सेवाएं सेवा सेतु पर घर बैठे एक क्लिक में, 740 से अधिक सरकारी सेवाओं का कानूनी अधिकार छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम से, 50 लाख आवेदन सुशासन तिहार में निराकृत, पहला एआई डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में ले रहा आकार, दूसरे सेमीकंडक्टर यूनिट का नवा रायपुर में हो रहा निर्माण, 187 सेवाएं वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम पर जैसी जानकारी दी जा रही हैं। 

            समृद्ध संस्कृति और पर्यटन का गढ़ छत्तीसगढ़ की जानकारी दी गई

            समृद्ध संस्कृति और पर्यटन का गढ़ छत्तीसगढ़ अंतर्गत 600 साल पुराने 75 दिनों तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा, 52 शक्ति पीठों में एक दंतेवाड़ा का माँ दंतेश्वरी मंदिर, 23,000 से अधिक धान की किस्में धान का कटोरा हमारा छत्तीसगढ़, 300 मीटर चौड़ा चित्रकोट जलप्रपात भारत का नियाग्रा, 44% वनक्षेत्र हरियाली से समृद्ध धरा देश का तीसरा राज्य छत्तीसगढ़ के संबंध में जानकारी दी गई।

                          Hot this week

                          रायपुर : सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में राज्योत्सव का किया शुभारंभ,...

                          रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

                          सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories