रायपुर : मुनगाडीह जलाशय योजना के कार्यों के लिए 3.07 करोड़ रूपये स्वीकृत

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड-पाली अंतर्गत मुनगाडीह जलाशय योजना के शीर्ष एवं नहर जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 7 लाख 34 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। प्रस्तावित कार्यों के उपरांत योजना की रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 182 हेक्टेयर में 77 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories