रायपुर : एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी

              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

              ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

              मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

                              बासनपाली की मालती कुंभकार बनीं ‘लखपति दीदी’बिहान, माटी कला...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सिवनी में 33 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

                              जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया सुखद एवं सफल दांपत्य...

                              रायपुर : रेत और चूनापत्थर से भरे 3 हाईवा जब्त

                              एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला जाएगारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान का प्रभावी मंच

                              गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का हो रहा निराकरण, लाभार्थियों ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories