रायपुर : एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते दो पदक

              मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

               एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते दो पदक

              मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने एशियाई स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और ज्ञानेश्वरी की यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है। श्रीमती राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव आने वाले समय में देश के लिए और बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी तथा युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना वनांचल के मछुआरों के लिए खुशियों की सौगात

                              मंगलतराई शिविर में मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को मिला मछली...

                              रायपुर : राज्य के जलाशयों में उपलब्ध है 56 फीसद जल

                              पिछले दो सालों की तुलना में बेहतर स्थितिरायपुर (BCC...

                              रायपुर : भोरमदेव मंदिर अद्वितीय शिल्पकला और आस्था का जीवंत काव्य

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले...

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से ओड़गी में दूर हुआ पेयजल संकट

                              ’क्रेडा द्वारा स्थापित किए गए नए सोलर पंप, दूरस्थ...

                              रायपुर : सुशासन शिविर में 850 ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ

                              नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता का दिया...

                              Related Articles

                              Popular Categories