रायपुर: मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को दी डॉक्टर्स डे की बधाई…

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनके जन्मदिन एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम चिकित्सकों की अमूल्य सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान प्रगट करते हैं। श्री बघेल ने कहा कि मरीजों को नया जीवन देने के कारण डॉक्टर धरती के भगवान माने जाते हैं। कोरोना काल में डॉक्टर्स द्वारा की गई मानवता की निःस्वार्थ सेवा को पीढ़ियों तक याद किया जायेगा।



                    Hot this week

                    रायपुऱ : ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव

                    रायगढ़ जिले में कुल 16 हजार 873 ट्रेंच निर्माण...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    Related Articles

                    Popular Categories