रायपुर : समय लाल के जीवन में आया उजियारा मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से

            54 हजार से अधिक का बिजली बिल हुआ आधा, मिली बड़ी राहत

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत बनी है। इस योजना के तहत 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के 757 करोड़ रुपये से ज्यादा के सरचार्ज माफ किए जा रहे हैं, जिससे लंबी अवधि से लंबित बिजली बिलों के बोझ से मुक्ति मिल रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थोर में रहने वाले समय लाल के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना एक नई उम्मीद की किरण बनकर आई है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई।

            भारी-भरकम बिल से मिली बड़ी राहत

            मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। ग्राम पंचायत थोर के निवासी समय लाल के घर का बिजली बिल बढ़ते-बढ़ते 61 हजार 149 तक पहुँच गया था। एक साधारण ग्रामीण परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि चुका पाना बहुत मुश्किल था। समय लाल कहते हैं कि बिजली बिल बहुत ज्यादा हो गया था जिसे जमा कर पाना उनके लिए असंभव था।

            मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बनी मददगार

            समय लाल को जब मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने शिविर के माध्यम अपना पंजीयन कराया, जिससे उनके बिजली बिल का त्वरित समाधान किया गया। योजना के तहत उनका लगभग आधा से ज्यादा बिल यानी 54 हजार 450 रुपए बिजली बिल माफ कर दिया गया।

            मात्र 7 हजार 700 रुपये जमा कर हुए चिंतामुक्त

            भारी छूट मिलने के बाद समय लाल ने बकाया राशि के रूप में केवल 7 हजार 700 रुपए जमा किए और अपने बिजली बिल की चिंता दूर हुई। अब उनके घर में न केवल बिजली की रोशनी है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए का कहा कि सरकार की इस योजना से मेरा आधा से ज्यादा बिजली बिल माफ हुआ है।

            योजना का लाभ उठाने की अपील

            छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण पुराने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा लगातार शिविर लगाकर ऐसे हितग्राहियों की पहचान की जा रही है और उन्हें बिजली बिलों में बड़ी राहत दिलाई जा रही है।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories