रायपुर : जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली योगिता मंडावी पर मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

              • नमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

              रायपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव की होनहार बेटी योगिता मंडावी को जूडो में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए वर्ष 2025 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया है मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योगिता मंडावी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लाखों बेटियों के सपनों की जीत भी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी योगिता ने जिस समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि योगिता मंडावी भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करती रहेंगी। उन्होंने योगिता के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : 138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन

                              पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने राज्य...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल

                              ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर...

                              Related Articles

                              Popular Categories