रायपुर : भगवान दत्तात्रेय जयंती की मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय की 14 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान दत्तात्रेय से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि भगवान दत्तात्रेय ने हमें अहंकार को त्यागकर ज्ञान के माध्यम से जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया है। भगवान दत्तात्रेय को ब्रम्हा, विष्णु और शिव तीनों देवताओं का अंश माना जाता है। माना गया है कि भगवान दत्तात्रेय की पूजा से तीनों देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख और  समृद्धि बनी रहती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : PLFS कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories