रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मैहर जिले के निवासी महेंद्र बसोर ने अपनी पुत्री तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी। तान्या का जन्म 220 बिस्तर सिविल अस्पताल, मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) में हुआ था। जन्म दूसरे राज्य में होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले का गंभीरता से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

              परिणामस्वरूप मात्र 10 दिन के भीतर तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर महेंद्र बसोर को उपलब्ध करा दिया गया। जन्म प्रमाण पत्र मिलने पर महेंद्र बसोर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितैषी पहल से आम नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की सराहना की।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​सहकारिता से समृद्धि : रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन

                              सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का...

                              रायपुर : बारिश भी नहीं रोक सकी जागरूकता की मुहिम

                              गांव-गांव पहुंचा योजना जत्थाशासकीय योजनाओं की जानकारी के लिए...

                              Related Articles

                              Popular Categories