रायपुर : मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम बिलासपुर के सिटी कोतवाली स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। 29 करोड़ 76 लाख  की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों और नागरिकों को व्यवस्थित बाजार भी उपलब्ध होगा। मल्टीलेवल पार्किंग ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है।



                Hot this week

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                Related Articles

                Popular Categories