रायपुर: मुख्यमंत्री ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की 11 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि आचार्य भावे ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और आजादी की अलख जगाने में बिता दिया। वे सामाजिक और रचनात्मक रूप से बहुत सक्रिय रहे। उन्होंने समाज में असमानता समाप्त करने का अथक प्रयास किया। श्री बघेल ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे की शिक्षा और दर्शन हमें सहीं मार्ग दिखाते रहेंगे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories