रायपुर: मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने सरदार पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा है कि सरदार पटेल अपने फ़ौलादी संकल्पों के कारण लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों का कुशल नेतृत्व किया। श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी सरदार पटेल भारत को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में काम करते रहे। भारत देश के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका हमेशा अविस्मरणीय रहेगी।



                Hot this week

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                Related Articles

                Popular Categories