रायपुर : मुख्यमंत्री साय राजस्व मंत्री वर्मा के निवास पर हरेली तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल

              • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासीयों को हरेली की दी गाड़ा गाड़ा बधाई
              • राजस्व मंत्री ने ‘मोर गंवई गंगा रे’ सुरमयी गीत गाकर उत्सव में बांधा समां

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व मंत्री श्री वर्मा के साथ कृषि यंत्रों की विधि-विधान से पूजा की और सभी को हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

               मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

              मुख्यमंत्री ने हरेली तिहार कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों से सजी संगीतमयी प्रस्तुति का भी आनन्द लिया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी ‘मोर गंवई गंगा रे’ सुरमयी गीत गाकर उत्सव में समां बांध दिया।

              मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व मंत्री श्री वर्मा को हरेली तिहार कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरेली पर्व पर सभी ने ठेठरी, खुरमी सहित पारम्परिक व्यंजनों का आनन्द लेते हुए इस पर्व को मनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली पर्व की गाड़ा गाड़ा बधाई दी।

               इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल,  उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव, श्री अनुज शर्मा,  श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : दिव्यांग सुश्री शशि बंजारे बनीं स्वरोजगार की मिसाल

                              जनदर्शन से मिली नई राह रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव...

                              रायपुर : शासकीय फार्म में नील-हरित काई उत्पादन की शुरुआत

                              किसानों को मिलेगा सस्ता जैव उर्वरकरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त

                              16 दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर 5 को कारण...

                              रायपुर : नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण

                              पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले – वन मंत्री केदार कश्यप

                              वन मंत्री ने की विभागीय कामकाज की समीक्षामंत्री कश्यप...

                              Related Articles

                              Popular Categories