रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उन्हें किया याद

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय की 4 जनवरी को जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए सादर नमन किया है। श्री साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के छोटे से गांव बालपुर में जन्मे पाण्डेय जी ने अपनी लेखनी से साहित्य के क्षेत्र में विशेष प्रतिष्ठा हासिल की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और उड़िया में कई रचनाएं लिखी। श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय ने अपनी रचनाओं के माध्यम से संयम और चरित्रोत्थान के लिए पाठकों को प्रेरित किया। श्री साय ने कहा कि ‘‘साहित्य वाचस्पति’’ सम्मान से विभूषित श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय का नाम छत्तीसगढ़ के साहित्य गौरव के रूप मेें हमेशा आदर से लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              Related Articles

                              Popular Categories