Thursday, February 12, 2026

              रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिन्दी के युग प्रवर्तक, हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि और छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ पद्मभूषण सुमित्रानंदन पंत की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने हिन्दी साहित्य में सुमित्रानंदन पंत जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी को हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों में गिना जाता है। उनकी रचनाओं में प्रकृति और सौंदर्य के रमणीय चित्र मिलते हैं। उनकी कविताओं में छायावाद की सूक्ष्म कल्पनाओं व कोमल भावनाओं के साथ प्रगतिवाद और विचारशीलता का पुट भी मिलता है। उन्होंने दर्शन और मानव कल्याण की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की भी रचना की। हिंदी साहित्य सेवा के लिए उन्हें ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूषित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी की कालजयी रचनाएं और हिन्दी साहित्य में उनका योगदान चिरस्थायी रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुगम यातायात और फास्ट ट्रैफिक के लिए बीते दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644.18 करोड़ स्वीकृत

                              ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिलरायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग...

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              रायपुर: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप...

                              रायपुर : 100 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया

                              मैनपुर के 57 एवं देवभोग के 43 सचिवों पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories