Monday, February 2, 2026

            रायपुर: मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ गृहग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ…

            • कैंप  कार्यालय में जनता की समस्याओं और विचारों को सुना जाएगा

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले स्थित अपने गृह ग्राम बगिया मुख्यमंत्री  कैंप कार्यालय का  धर्मपत्नी के साथ  शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकें और  मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है l. 

            मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
             मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के  साथ गृहग्राम बगिया के  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ

            आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो।

            जनता और प्रशासन में सही  तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा।

            मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कैम्प कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा l यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर है 07764-250061, 07764-250062, 07764-250068 इस अवसर पर कमिश्नर श्री जी आर  चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आई जी श्री अंकित गर्ग , कलेक्टर श्री डॉक्टर रवि मित्तल, एस पी श्री शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l


                          Hot this week

                          KORBA : पीएमएनएम का आयोजन आईटीआई  कोरबा में 09 फरवरी को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल...

                          रायपुर : रोजगार और संरचना, विनिर्माण विकसित करने वाला बजट

                          रायपुर: चुनौतियों और अनिश्चितताओं के समय में वित्त मंत्री...

                          Related Articles

                          Popular Categories