रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की 6 जनवरी को जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह जी आध्यात्मिक गुरू और निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश लोगों को दिया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर हम सभी को देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा की कहानी : पक्के आवास ने बुंदकी बाई को दी नई उम्मीद

                          प्रधानमंत्री आवास से मिला सुरक्षित आशियाना और सम्मानजनक, सुविधायुक्त...

                          Related Articles

                          Popular Categories