रायपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 25 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। श्री साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने समावेशी और जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा...

                              रायपुर : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही देश और गांवों की तस्वीर – देवांगन

                              विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गौरेला में शामिल हुए उद्योग...

                              रायपुर : शासन की मदद से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई ताकत

                              महामाया स्व-सहायता समूह को मिली 60 हजार रुपये की...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

                              भारत माता वाहिनी योजना के विस्तार, नशामुक्ति केन्द्रों की...

                              Related Articles

                              Popular Categories