Monday, February 16, 2026

              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। श्री नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक लाने में सहायक होते हैं और जन-जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में मतांतरण, विकास, पर्यावरण आदि जैसे जन सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विमर्श किया, जो समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस अवसर पर डॉ. प्रीति नेताम एवं समाज के युवा नेता श्री विनोद नागवंशी भी उपस्थित थे।

              उल्लेखनीय है श्री अरविंद नेताम ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यक्रम में कहा था कि नक्सलवाद और मतांतरण जैसी समस्याओं का समाधान संघ और समाज के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद पर की गई कार्यवाही की सराहना की, साथ ही कहा कि इसे जड़ से समाप्त करने की जरूरत है। विकास के संदर्भ में उन्होंने आदिवासी समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, भूमि अधिग्रहण की बजाय लीज पर देने और डिलिस्टिंग आंदोलन को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से ठोस कानून बनाए जाने की अपेक्षा व्यक्त की थी। 


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories